♪♫
HI-1071
Hindi
अंतिम दिनों के अभिषेक
Anthim Naatkalin Abishegam
0
views
Chorus
अंतिम दिनों के अभिषेक , सारे लोगों के ऊपर तू भेज। कटनी का है यह समय, पवित्र आत्मा से भर दे हमें । (2) अग्नि समान उतर आ , अग्नि जीभ के समान ठहर जा। झोंका तूफान का लेके आ , नदी आत्मा की हम पर बहा । (2) सूखी हड्डियों की तराई में , बड़ी सेना को चलते देखूं। अधिकार की वाणी तू दे , पवित्र आत्मा में नबूवत करूँ । (2) अग्नि समान उतर आ........ (2) कर्मेल पर्वत की प्रार्थना में , छोटे बादल को उठते देखूं । आहाब जैसे काँपा , वही अग्नि को फिर से तू भेज । (2) अग्नि समान उतर आ........ (2) सिनाय पर्वत की चोटी पर मैं , अग्नि ज्वाला को जलते देखूंँ । इस्राएल के हे खुदा , वही अग्नि को हम पर तू भेज । (2) अग्नि समान उतर आ........ (2)