♪♫
HI-1072
Hindi
अनुग्रहकारी प्रिय प्रभुजी
Anugrahkari Priya Prabhuji
17
views
Chorus
अनुग्रहकारी प्रिय प्रभुजी अनुग्रहकारी प्रिय प्रभुजी तेरे शरण में हम आते है तन मन धन तुझको भेट चढ़ा के करते हैं हम तुझे साष्टांग प्रणाम हर दिन तू हमें आशीष देता गिरने से हमको बचा के तू रखता-2 जीवन के इस लंबे सफर में तेरा वचन ही राह दिखाता-2 अनुग्रहकारी…. संकट क्लेश तो आते रहेंगे पर तेरा अनुग्रह काफ़ी है हर पल-2 हम तेरे क़दमों में चलते रहंगे जीत हमारी होगी आखिर जरूर-2 अनुग्रहकारी…. सेवा येशु से हमको मिली है मिट्ठी के बर्तन लेके खज़ाना है स्वर्ग का टूट जाए तो भी परवा नहीं है महिमा हम तुझ को देते रहेंगे
Lyrics are provided for reference only. All rights belong to respective owners. If you are a copyright holder and wish to request removal, please contact us.