♪♫
HI-1109
Hindi
चलें मसीह के साथ हम
Chalein Masiha Ke Saath Hum
21
views
Chorus
चलें मसीह के साथ हम रहें मसीह के साथ हम उठाके क्रूस अपना हम, चलें सलीब-ए-राह पर राहें कठिन सलीब हैं, हर पग पर यातनाएँ हैं, मगर मसीह हमारे संग, वो सांत्वना दे और दे बल मसीही जीवन दौड़ है, मसीह हमारी मंजिल है, बाहों में लेगा प्रिय मसीह, वो देगा धीरज और शक्ति ओ राही तू न हिम्मत हार, जाना तुझे है बादल पार, हो आँधी और या हो तूफान, माझी मसीह ले जाये पार हमारा घर यहाँ नहीं, हम तो यहाँ हैं अजनबी, जायेंगे हम जहाँ मसीह जहाँ ना दुख ना गम कभी
Lyrics are provided for reference only. All rights belong to respective owners. If you are a copyright holder and wish to request removal, please contact us.