दूतों ने संदेशा,ये सबको सुनाया है।
YESHU AYA HAI
दूतों ने संदेशा,ये सबको सुनाया है। आज के दिन देखो मुक्तिदाता आया है। आओ आओ उसके पास,देगा वो तुमको नज़ात पापो की जंजीरों से, करेगा तुमको आजाद जीवन दाता बनकर देखो कौन आया है। यीशु आया यीशु आया यीशु आया है। राजाओं का राजा देखो यीशु आया है यीशु आया यीशु आया यीशु आया है। शांति का शहजादा बनकर यीशु आया है। (1) - बैठे थे जो अंधेरों की दुनिया में, उन्होंने अब रोशनी देखी- रहते थे जो मृत्यु के देश में, है उनपर अब ज्योति चमकी-2 जाओ जाओ घर घर जाओ, यीशु का संदेश सुनाओ नफरत की दीवार हटाकर, तुम गले सबको लगाओ सबकी खातिर प्यार का पैगाम लाया है। यीशु आया यीशु आया यीशु आया है। राजाओं का राजा देखो यीशु आया है। यीशु आया यीशु आया यीशु आया है। शांति का शहजादा बनकर यीशु आया है। (2) - मची है धूम आज सारे जहां में, एक नई है बहार अब आई यीशु के आने से हम सब दिलों में, खुशियों की घटा है छाई-2 नाचो गाओ जश्न मनाओ, यीशु का गुड़गान गाओ तारवाले बजे डफ और सारंगी वीणा बजाओ शैतानों के कामों को वो रौंदने आया है। यीशु आया यीशु आया यीशु आया है। राजाओं का राजा देखो यीशु आया है। पापो से छुड़ाने वाला यीशु आया है। जीवन देने वाला देखो यीशु आया है।
Lyrics are provided for reference only. All rights belong to respective owners. If you are a copyright holder and wish to request removal, please contact us.